Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रह रही हो। लेकिन प्रियंका चोपड़ा भारत में अपने करोड़ों फैंस के बीच ज्यादातर चर्चा में बनी रहती हैं। हमेशा करोड़ भारतीय फैंस प्रियंका चोपड़ा के इंडिया आने का इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा की शादी हुई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंची थी। लेकिन अब बहन की शादी मिस करने के बाद प्रियंका चोपड़ा भारत आ गई है।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले फैंस को बताया था कि वह जल्द ही भारत आने वाले हैं। इसके बाद हाल ही देसी गर्ल कहीं जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी और सिर्फ़ वाइट टोपी लगा रखी है। प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी बेटी मालती चोपड़ा के साथ भी देखा गया है जहां पर मालती चोपड़ा की क्यूटनेस देखकर हर कोई दीवाना हो गया है।
View this post on Instagram
बहन की शादी में नहीं आई थी प्रियंका
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा ने 12 मार्च को शादी कर ली है मीरा चोपड़ा की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे लेकिन इस दौरान ग्लोबल आईकॉन प्रियंका चोपड़ा मीरा चोपड़ा की शादी में नजर नहीं आई थी। हालांकि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां को मीरा चोपड़ा की शादी में देखा गया था।
Read More-इस शादीशुदा हसीना से एक तरफा प्यार करते हैं तमन्ना भाटिया के बॉयफ्रेंड विजय वर्मा, जाने नाम