कुंभ से वायरल ‘मोनालिसा’ ने रचाई फरमान से शादी, ससुर का अल्टीमेटम-“घर में कदम रखा तो…”

प्रयागराज के कुंभ मेले से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह उनकी शादी है। मोनालिसा ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पलड़ी गांव के रहने वाले फरमान के साथ शादी कर ली है। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय इलाकों तक चर्चा तेज हो गई। हालांकि इस रिश्ते को लेकर फरमान का परिवार नाराज नजर आ रहा है। फरमान के पिता ने साफ कहा है कि उन्हें इस शादी की जानकारी पहले से नहीं थी और वे इस रिश्ते से खुश नहीं हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

बताया जा रहा है कि फरमान बागपत के पलड़ी गांव का रहने वाला है और उसने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के जनता इंटर कॉलेज से की थी। इसके बाद उसने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई खत्म करने के बाद वह काम की तलाश में दिल्ली चला गया। वहीं से उसने फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में काम करना शुरू किया। इन दिनों फरमान केरल में बन रही फिल्म “मणिपुर फाइल्स” में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा से हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

परिवार को टीवी से मिली शादी की खबर

फरमान के पिता चौधरी जाफर अली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें इस शादी की जानकारी परिवार के किसी सदस्य ने नहीं दी। उन्होंने कहा कि उनके छोटे बेटे ने फोन करके बताया कि फरमान की शादी की खबर टीवी पर चल रही है। यह सुनकर वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने टीवी पर यह खबर देखी तो पूरी रात उन्हें नींद नहीं आई। जाफर अली का कहना है कि करीब 15 दिन पहले उनकी फरमान से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उस समय उसने शादी को लेकर कुछ भी नहीं बताया। उन्हें सिर्फ इतना पता था कि फरमान और एक लड़की के बीच दोस्ती है।

ससुर बोले—इस शादी से हम खुश नहीं

फरमान के पिता जाफर अली ने साफ कहा कि उन्हें अपने बेटे के इस फैसले से खुशी नहीं है। उनका कहना है कि फरमान साल में केवल एक या दो बार ही घर आता है और उसने परिवार से सलाह लिए बिना इतना बड़ा फैसला ले लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे समाज में कई बिरादरियों के लोगों के बीच बैठते हैं और इस वजह से उन्हें इस शादी को लेकर काफी सवालों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल मोनालिसा और फरमान की शादी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं परिवार की नाराजगी के कारण यह मामला और ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

Read more-कभी ‘अश्लील’ कहकर दूरदर्शन ने लगा दिया था बैन, आज भी हर शादी-महफिल की शान है ये गाना! 32 साल बाद भी नहीं उतरा खुमार

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img