Thursday, December 4, 2025

सोनाक्षी की तरह बहुत जल्द दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर सकती है ये एक्ट्रेस,काफी दिनों से कर रही है डेट!

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ कोर्ट मैरिज की है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी चर्चा में रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने दूसरे धर्म में शादी करके कई लोगों की नींदे उड़ा दी हैं। सोनाक्षी की तरह एक और अभिनेत्री है जो बहुत जल्द दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर सकती है। यह अभिनेत्री काफी दिनों से मुस्लिम धर्म के लड़के को डेट कर रही है।

दूसरे धर्म के लड़के से शादी करेंगी ये एक्ट्रेस!

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को आज के समय में कौन नहीं जानता है। जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। जैस्मिन और अली गोनी की मुलाकात बिग बॉस सीजन 14 के दौरान हुई थी। एक बार अली गोनी ने एक इंटरव्यू देते हुए खुलासा किया था कि वह बहुत जल्द शादी कर सकते हैं। अली गोनी ने कहा था कि,”मेरी मम्मी बोल रही है कि अब शादी कर लो। जैस्मिन भी तैयार है और मैं भी तैयार हूं। हो सकता है कि आप जल्दी सुनो कि हम शादी कर रहे हैं।”

कई बार दोनों को एक साथ किया गया है स्पॉट

आपको बता दें अक्सर अली गोनी और जैस्मिन भसीन को रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया जाता है कभी दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। जैस्मिन भसीन कई फेमस टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। जैस्मिन भसीन ‘दिल से दिल तक’ और नागिन सीजन 4 में नजर आई थी। जैस्मिन भसीन कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वही अली गोनी ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में नजर आ चुके हैं।

Read More-डेविड वार्नर के रिटायरमेंट पर भावुक हुए युवराज सिंह, शेयर की इमोशनल तस्वीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img