Thursday, December 25, 2025

पापा बने केएल राहुल, पत्नी अथिया शेट्टी ने दिया बच्चे को जन्म

KL Rahul -Aathiya Shetty : भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल के घर नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। आईपीएल के बीच केएल राहुल ने अपने फैंस को बड़ी गुड न्यूज़ दी है। एक्ट्रेस ने आज यानि 24 मार्च को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस को दी है। जिसके बाद हर कोई कपल को बधाई देता हुआ नजर आ रहा है।

अथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है अथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अथिया और केएल राहुल के घर नन्ही परी आई है।इस कपल ने पिछले वर्ष नवंबर में जानकारी दी थी कि आथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं।बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हार्ट इमोजी शेयर करके उन्हें इस खुशखबरी पर बधाई दी है। कियारा आडवानी, अर्जुन कपूर और मृणाल ठाकुर भी उन्हें बधाई देने वाले लोगों में शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच किया मिस

बता दें कि राहुल इसी कारण दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच खेलने नहीं आए हैं। जबसे भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर दुबई से लौटी, तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि राहुल, IPL के शुरुआती मुकाबलों को मिस कर सकते हैं।

Read More-हैदराबाद में हुई रनों की बारिश, SRH ने राजस्थान को 44 रनों से हराया, ईशान किशन ने जड़ा शतक

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img