Wednesday, December 3, 2025

ऑन स्क्रीन सासू मां जया बच्चन को Kajol ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीर

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जया बच्चन को आज के समय में कौन नहीं जानता है। जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना 76 वां जन्मदिन मना रही हैं। जया बच्चन के जन्मदिन के मौके पर आज उनके पति और बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी श्रीमती जी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। बॉलीवुड सितारे भी जया बच्चन को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। अब बॉलीवुड की अभिनेत्री और जया बच्चन की ऑन स्क्रीन बहू काजोल ने बर्थडे विश किया है। काजोल ने सोशल मीडिया पर जया बच्चन के साथ एक स्पेशल तस्वीर शेयर की है।

काजोल ने जया को किया बर्थडे विश

जया बच्चन और काजोल का बहुत ही खास रिश्ता है। दोनों ‘कभी खुशी कभी गम’ में सास बहू का रोल करती हुई नजर आई थी इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था। काजोल ने जया बच्चन के बर्थडे पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जया बच्चन काजोल को किस करती नजर आ रही है। इस दौरान काजल के चेहरे पर बहुत बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है,”यह शालीन ,प्रतिभाशाली और बेहद आकर्षक महिला है। जन्मदिन मुबारक हो जया बच्चन।”

जया बच्चन की फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जया बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकली है। जया बच्चन अभी हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में जया बच्चन ने रणवीर सिंह की दादी का किरदार निभाया था। आपको बता दें जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी बेटा उनके सबसे पसंदीदा जोड़ियां में से एक है।

Read More-अनंत अंबानी के बर्थडे में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे सलमान खान,ब्लू टी-शर्ट के साथ डेनिम पैंट में दिखाया स्वैग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img