Thursday, February 12, 2026

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई जाह्नवी कपूर, जाने हेल्थ अपडेट

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के परिवार के बेहद करीबी सूत्र ने दी थी। वहीं अब खबरें आ रही है कि जाह्नवी कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जाह्नवी कपूर का अस्पताल में चार दिन बीतने के बाद 20 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

4 दिन बाद जाह्नवी कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी

बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को अस्पताल में चार दिन बीतने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जाह्नवी कपूर को प्वाइजनिंग हो गई थी इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। सूत्र ने बताया था कि एक्ट्रेस चेन्नई गई हुई थी और वहां से लौटते वक्त उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खा लिया था जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने दी है। बोनी कपूर ने बताया कि,’उन्हें आज सुबह छुट्टी दे दी गई है। वह अब काफी बेहतर है।’

जाह्नवी कपूर की फिल्में

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के अगर फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत धड़क फिल्म से की थी। जाह्नवी कपूर आखरी बार फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ नजर आई थी। उनकी अगली फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read mORE-लेंस लगाने के बाद जैस्मिन भसीन की हालत हुई खराब, आंख से दिखाना हुआ बंद, लगाया गया बैंडेज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img