रणवीर और दीपिका के रिश्ते में आए दरार? एक्टर ने डिलीट की शादी की तस्वीरें

इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण के साथ शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दीपिका और रणवीर के रिश्ते में दरार आ गई है हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

161
Ranveer and Deepika

Ranveer Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) चर्चित और पावर कपल्स में से एक है। दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अभी हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अब इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण के साथ शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दीपिका और रणवीर के रिश्ते में दरार आ गई है हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

रणवीर सिंह ने डिलीट की शादी की सारी तस्वीरे

रणवीर सिंह ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी शादी की सभी तस्वीर हटा दी है। लेकिन दीपिका पादुकोण के अकाउंट पर अपनी शादी के सभी तस्वीरें मौजूद है। आपको बता दे रणवीर सिंह ने अपनी शादी के सभी तस्वीरें ही नहीं बल्कि 2023 से पहले की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने के बाद अक्सर रणवीर सिंह अपनी पत्नी का ख्याल रखते हुए नजर आते हैं।

रामलीला के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

आपको बता दे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की लव स्टोरी ‘रामलीला’ के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह ने एक- दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया और फिर 14 नवंबर 2018 को कोंकणी और सिंधी परंपराओं से इटली में शादी रचा ली।

Read More-शादी के बाद पति दीपक के साथ रोमांटिक हुई आरती सिंह, लाल सूट से ससुराल में ढाया कहर