Wednesday, February 4, 2026

ननद के साथ कैसे हैं Alia Bhatt के रिश्ते, रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा

Alia -Riddhima: अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ हुई है। रणबीर और आलिया एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कपूर फैमिली की बहू आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं। इस बात का खुलासा खुद दिमाग कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था कि उनके और उनकी भाभी के बीच कैसे रिश्ते हैं।

कैसे हैं रिद्धिमा कपूर के साथ आलिया के रिश्ते

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल 2022 में हुई थी दोनों की शादी में उनके फैमिली मेंबर और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद आलिया भट्ट और उनके साथ नीतू कपूर के बीच बेहद ही खास बाॅन्ड है। वहीं हर कोई जानना चाहता है कि आलिया भट्ट और उनकी ननद रिद्धिमा कपूर के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं। रिद्धिमा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया है कि,”आलिया बहुत ही ज्यादा प्यारी हैं। उनकी अच्छी बात ये भी है कि वो बहुत गिविंग नेचर की हैं और मेरा भाई रणबीर बहुत ही खुशनसीब है जो आलिया उनकी लाइफ पार्टनर बनी।”

ब्रह्मास्त्र फिल्म के दौरान हुई थी प्रेम कहानी की शुरुआत

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वैसे तो एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं लेकिन इन दोनों के प्रेम कहानी की शुरुआत ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान हुई थी। ब्रह्मास्त्र फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आए थे। साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली और शादी के कुछ महीने बाद ही आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट कर दिया, फिर उन्होंने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं।

Read More-पिंक फ्लोरल ड्रेस में श्रद्धा कपूर ने ढाया कहर, प्यारी सी मुस्कान ने जीत लिया फैंस का दिल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img