सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश नहीं है पिता शत्रुघ्न सिन्हा? भाई ने भी किया था ऐसा रिएक्ट

Shatrughan Sinha Daughter Wedding: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनो जहीर इकबाल के साथ शादी करने की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बहुत जल्द इसी महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा ने एक मुस्लिम लड़के से शादी करने का फैसला किया है। बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट भी किया है। इसके बाद से कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के मुस्लिम लड़की से शादी करने के फैसले से खुश नहीं है।

बेटी के शादी करने के फैसले से कुछ नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा

हीरामंडी की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कहा जा रहा है कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी में बॉलीवुड के तमाम सिलेब्स शिरकत करेंगे। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि, उन्हें अपनी बेटी की शादी की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा,’मैं दिल्ली में हूं. इलेक्शन के रिजल्ट के बाद से मैं यहीं हूं। मेरी अभी बेटी के प्लान को लेकर बात नहीं हुई है। आपका सवाल क्या है कि वो शादी कर रही है? इसका जवाब ये है कि उन्होंने मुझे अभी तक कुछ बताया नहीं है। मैं उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में पढ़ा है‌। जब भी वो मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। हम चाहते हैं उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले। लोग मुझसे शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं आपको इस बारे में कुछ नहीं पता है और मीडिया को सब पता है। तो मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं है। बस आकर उन्हें बताते हैं हम तो बताए जाने का इंतजार कर रहे हैं।’

भाई लव सिन्हा भी है शादी से अनजान

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने भी अपनी बहन की शादी की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा, “मेरा इस मामले में कोई इन्वाल्मेट नहीं है।” भाई और पिता के इस बयान से साफ लग रहा है कि दोनों सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं है।

Read More-पांचवें बच्चों के पिता बनने जा रहे अरमान मलिक? अभी हाल ही में रचाई थी तीसरी शादी, शेयर की बेबी शाॅवर की तस्वीरें

Hot this week

UAE पहुंचते ही PM मोदी का बड़ा ऐलान, हो रहे अटैक को लेकर कहा- ‘हर संकट में भारत आपके…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img