Thursday, December 4, 2025

‘धरती पर आपका समय सीमित है…’ संजय कपूर को पहले ही हो गया था मौत का एहसास? 3 दिन पहले ही शेयर कर दी थी पोस्ट

Sanjay Kapoor Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर अभी दुनिया में नहीं रहे हैं। बीते दिन 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया है। यूके से संजय कपूर की मौत की खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मौत से 3 दिन पहले संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

मौत से पहले संजय कपूर ने क्या किया था पोस्ट?

संजय कपूर की मौत 12 जून को हार्ट अटैक से हुई है मौत से ठीक 3 दिन पहले 9 जून को संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। संजय कपूर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट सजा किया था जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस पोस्ट में संजय कपूर ने लिखा था कि “धरती पर आपका समय सीमित है।” इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे संजय कपूर को पहले से ही अपने मौत के बारे में पता चल गया हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अहमदाबाद हादसे पर जताया था शोक

बीते दिन 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में भी बहुत बड़ा हादसा हुआ है जहां पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई है। मौत से कुछ देर पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद हादसे पर शोक जताते हुए पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।”

Read More-प्लेन क्रैश वाली जगह पर पहुंचे पीएम मोदी, अस्पताल में घायलों से भी की मुलाकात

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img