Sunday, December 21, 2025

‘बाजीराव सिंघम’ का साथ देने आ रहे ‘चुलबुल पांडे’, अजय देवगन की फिल्म में होगी सलमान खान की एंट्री!

Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर से बड़ी फिल्म लेकर आने वाले हैं। क्योंकि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। सिंघम अगेन फिल्म का अजय देवगन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री हो सकती है जिसमें सलमान खान चुलबुल पांडे के रोल में नजर आ सकते हैं।

सिंघम अगेन में होगी सलमान खान की एंट्री!

हाल ही में सिंघम अगेन फिल्म को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसे सुनकर अजय देवगन और सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है क्योंकि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान कैमियो रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। सिंघम अगेन के कैमियो में सलमान खान चुलबुल पांडे बनाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे की जोड़ी फैंस को देखने को मिलने वाली है।

1 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन की सिंघम अगेन फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है। क्योंकि सिंघम अगेन फिल्म में एक दो नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता एक साथ नजर आने वाले हैं सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के अलावा टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार को भी देखा जाएगा। जिसमें अजय देवगन बाजीराव सिंघम के रोल में नजर आने वाले है। अजय देवगन की सिंघम अगेन फिल्म को 1 नवंबर साल 2024 के दिन रिलीज किया जाएगा।

Read More-दिल्ली की नई सीएम आतिशी की बढ़ाई जाएगी सिक्योरिटी, दी जा सकती है Z कैटेगरी

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img