रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जो रिलीज के दिन साफ देखने को मिला। सुबह के पहले शो से ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं और कई जगह टिकट मिलना मुश्किल हो गया। खास बात यह रही कि फिल्म के कई शोज हाउसफुल रहे, जिससे यह साफ हो गया कि दर्शकों ने इसे बड़े स्तर पर अपनाया है। पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने शानदार शुरुआत कर दी थी, जिसने इसके रिकॉर्ड तोड़ने के संकेत पहले ही दे दिए थे।
100 करोड़ क्लब में एंट्री, बना नया रिकॉर्ड
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि रिलीज के पहले दिन लगभग 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह कुल मिलाकर ओपनिंग डे का कलेक्शन करीब 145 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया। हिंदी वर्जन में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 81 प्रतिशत रही, जिससे लगभग 99 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस आंकड़े के साथ यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है।
रणवीर सिंह बने बॉक्स ऑफिस के नए किंग
Dhurandhar 2 ने ओपनिंग डे के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें Jawan और Pathaan जैसी सुपरहिट फिल्में भी शामिल हैं। जहां ‘जवान’ ने पहले दिन करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘पठान’ का ओपनिंग कलेक्शन करीब 57 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा Animal और Stree 2 जैसी फिल्मों को भी इसने पीछे छोड़ दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद रणवीर सिंह का नाम अब बॉलीवुड के टॉप ओपनिंग स्टार्स में शामिल हो गया है।
300-400 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
फिल्म की धमाकेदार शुरुआत को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और तेजी से बढ़ सकता है। खासतौर पर वीकेंड और छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही 300 से 400 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म को लंबे समय तक सिनेमाघरों में मजबूती से टिकाए रख सकता है।
Read More-गर्लफ्रेंड के पीछे खड़े होकर बाइक पर किया ऐसा स्टंट, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह!








