Thursday, December 4, 2025

बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sharda Sinha Death: बिहार की कोकिला कहीं जाने वाली शारदा सिन्हा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है शारदा सिन्हा के निधन की खबर ने सभी को शाॅक्ड कर दिया है। शारदा सिन्हा काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली है। दिग्गज गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर थी। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिंहा ने उनके ही एक्स अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी है। शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनते ही फिल्म जगत के सितारों से लेकर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है। नरेंद्र मोदी ने लिखा,”सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गे मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके समुधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूर्ण छति है।शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!” फिल्मी हस्तियां भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। शारदा सिन्हा के निधन पर कुमार विश्वास ने भी दुख व्यक्त किया है है।

दिनेश लाल यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव ने भी शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है। दिनेश लाल यादव ने लिखा,”लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें!” बिहार कोकिला कहलाने वाली शारदा छठ गीतों के लिए मशहूर रही हैं। उन्होंने ओटीटी सीरीज ‘महारानी सीजन 2’ के गाने निर्मोहिया को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा इन्होंने सलमान खान की फिल्मों में भी गानों को आवाज दी है।

Read More-कौन है रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी? जिसने ‘अनुपमा’ पर लगाया अपनी मां का घर तोड़ने का आरोप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img