Saturday, February 14, 2026

‘मेरा बेटा कभी माफी नहीं मांगेगा…’, सलमान खान के पिता सलीम खान का बड़ा बयान

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही है। वहीं सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा दे दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई लगातार सलमान खान से माफी मांगने की बात कह रहा है। वहीं अब इसी बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने साफ कर दिया है कि उनका बेटा माफी नहीं मांगेगा।

‘सलमान खान नहीं मानेंगे माफी’

सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू देते हुए साफ-साफ कह दिया है कि, “उनका बेटा सलमान खान कभी माफी नहीं मांगेगा। सलमान ने कभी जानवरों का शिकार नहीं किया। सलमान ने कभी साधारण कॉकरोच को भी नहीं मारा। हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं। लोग हमसे कहते हैं कि आप हमेशा नीचे जमीन पर देखते हैं। आप बहुत ही विनम्र है। मैं उनसे कहता हूं कि यह शर्म की बात नहीं है। मुझे डर है कि कोई कीड़ा भी मेरे पैरों के नीचे आकर घायल हो जाएगा। मैं उन्हें भी बचाता रहूंगा।”

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

आपको बता दे अभी हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी फिर से दी गई है। जिसमें सलमान खान से 5 करोड रुपए की मांग भी की गई है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला जिसमें कहा गया कि सलमान खान के साथ वही होगा जो बाबा सिद्दीकी के साथ हुआ है। आपको बता दे सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है।

Read More-बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी सलमान खान को धमकी, कर दी ये बड़ी डिमांड

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img