Sunday, January 25, 2026

23 जून को ही सोनाक्षी सिन्हा ने क्योंकि जहीर इकबाल से शादी? बताई इसके पीछे की वजह

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने कल अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। शादी के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी रखा था जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। कल 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ऑफीशियली हस्बैंड और वाइफ बन गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की कई सारी तस्वीरें भी सामने आई है। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने 23 जून को ही शादी क्यों की। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है।

23 जून को क्यों की सोनाक्षी ने शादी?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई थी आखिरकार दोनों ने बीते दिन बहुत ही सिंपल तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने इसी बीच शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने 23 जून को ही शादी क्यों की। सोनाक्षी सिन्हा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,”आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके प्योरेस्ट फॉर्म में देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चैलेंजेस और जीत में गाइड किया है… इस मोमेंट तक पहुंचाया है… जहां हमारी दोनों फैमिलीज और दोनों गॉड्स के आशीर्वाद से… अब हम मैन एंड वाइफ हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में किया वेडिंग रिसेप्शन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी हो चुकी थी। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन पार्टी में बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। सोनाक्षी सिन्हा लाल सुर्ख साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही थी। कपल ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में जमकर डांस भी किया। आपको बता दें सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को 7 सालों से डेट कर रहे थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने नहीं हिंदू रीति रिवाज में शादी की और ना ही मुस्लिम रीति रिवाज में इसीलिए उन्होंने कोर्ट मैरिज की है।

Read More-हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर… सुर्ख लाल साड़ी पहन वेडिंग रिसेप्शन में नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img