Tuesday, February 10, 2026

पति के बर्थडे पर पहली बार अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे अकाय की झलक, डैड ड्यूटी करते दिखे विराट कोहली

Virat Kohli Birthday: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट कोहली को हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वही अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली को बर्थडे विश बहुत ही खास अंदाज में किया है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें विराट कोहली अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वही अनुष्का शर्मा ने विराट के बर्थडे पर पहली बार अपने बेटे अकाय की झलक फैंस को दिखाई है।

अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे की झलक

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर अपने बेटे अकाय की पहली बार फैंस को झलक दिखाई है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली डैड की ड्यूटी निभाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के दोनों बच्चों के चेहरे पर हार्ट इमोजी लगी हुई है। इस तस्वीर में विराट कोहली कैजुअल लुक में दिख रहे हैं उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्राउन जींस पहनी हुई है। वही अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका वेज शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और बेटा अकाय व्हाइट कलर की टीशर्ट में नजर आ रहा है।

अनुष्का और विराट ने अभी तक नहीं दिखाई बच्चों का चेहरा

आपको बता दे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने बच्चों का चेहरा अभी तक फैंस को नहीं दिखाया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस अनुष्का और विराट के दोनों बच्चों का चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-95 दिन तक ‘मन्नत’ के बाहर इंतजार करता रहा शाहरुख खान का ‘जबरा फैन’, आखिर पूरी हुई एक्टर से मिलने की जिद

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img