Wednesday, December 3, 2025

पति विराट कोहली के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची अनुष्का शर्मा, भगवान की भक्ति में लीन नजर आई एक्ट्रेस

Anushka Sharma Virat Kohli: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस समय अपने पति विराट कोहली के साथ भगवान की भक्ति में रंगी हुई नजर आ रही है। अभी हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के यहां पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज से बातचीत करते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इमोशनल दिखे थे। अब इसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे जहां पर उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन किए। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भगवान की भक्ति में लीन दिखे अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का और विराट मंदिर में प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुष्का शर्मा को पिंक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है उन्होंने सिर पर पल्लू किया हुआ है। वहीं विराट कोहली व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए हैं। दोनों भगवान की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हनुमानगढ़ी के मंदिर में नजर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुष्का शर्मा की फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दीनों एक्टिंग की दुनिया से दूर है। आखरी बार अनुष्का शर्मा जीरो फिल्म में नजर आई थी या फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी दिखाई दी थी। इसके बाद से अनुष्का शर्मा फिल्म कला में कैमियो रोल प्ले करती हुई दिखाई दी थी। उसके बाद से ही अनुष्का शर्मा एक्टिंग की दुनिया से दूर है। अनुष्का और विराट की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है वह दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।

Read More-खत्म हुआ 8 साल का इंतजार, टीम इंडिया में वापसी पर सामने आया करुण नायर का पहला रिएक्शन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img