Tuesday, February 10, 2026

बर्थडे पर Anupam Kher ने किया बड़ा ऐलान, एक्टिंग छोड़ अब करेंगे ये काम

Anupam Kher Birthday: अनुपम खेर का नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में आता है। क्योंकि अनुपम खेर ने 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने खलनायक से लोगों का खूब मनोरंजन किया जिसके बाद आप वह फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने जन्मदिन पर करोड़ों फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है और एक बड़ा ऐलान भी किया है। जिसे सुनकर अनुपम खेर के फैंस खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

अनुपम खेर ने किया बड़ा ऐलान

एक्टिंग जगत के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने कल 6 मार्च को अपने जन्मदिन से पहले बड़ा ऐलान किया है। हर बार की तरह इस बार भी अनुपम खेर ने अपने बर्थडे को स्पेशल बना दिया है। क्योंकि अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर लिखा “आज, अपने जन्मदिन पर मैं गर्व से उस फिल्म के नाम (तन्वी द ग्रेट) का ऐलान करता हूं, जिसे मैंने निर्देशित करने का फैसला किया है। कुछ कहानियां अपना रास्ता खोज लेती हैं और आपको इसे दुनिया के साथ साझा करने के लिए मजबूर कर देती हैं! और सबसे अच्छा तरीका जो मैंने शुरू करने के बारे में सोचा वह यह है कि मैं अपनी मां दुलारी के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लूं और मेरे पिता की तस्वीर भी मुझे आशीर्वाद दे।”

इमरजेंसी में नजर आएंगे अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। इसके बाद अब कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में अनुपम खेर नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना की इमरजेंसी फिल्म 14 जून साल 2024 को रिलीज की जाएगी।

Read More-रामचरण और अक्षय कुमार के साथ ‘नाटू-नाटू’ गाने पर थिरके सचिन तेंदुलकर, देखें वीडियो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img