Saturday, February 14, 2026

शादी के बंधन में बंधी अंजलि अरोड़ा? खुद किया बड़ा खुलासा

Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी पहचान बना ली है वह आज एक सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा आए दिन अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच अंजलि अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके हजारों फैंस हैरान रह गए हैं।

अंजलि अरोड़ा ने किया बड़ा खुलासा

फेमस सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा में कल 1 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल के साथ वीडियो शेयर किया था जिसके बाद फैंस को यकीन हो गया था कि 24 साल की अंजलि अरोड़ा ने शादी कर ली है। लेकिन आज अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दोबारा पोस्ट शेयर करते हुए बड़ी जानकारी दी है और अपनी शादी को लेकर सारा सच बताया है। अंजलि अरोड़ा ने लिखा “कैसा लगा मेरा मजाक. हैप्पी अप्रैल फूल गॉयज” इसके बाद आगे वीडियो में अंजलि अरोड़ा ने कहा “फैंस आपको मेरा मजाक कैसा लगा? 1 अप्रैल को मेरा मिशन कामयाब हो गया। आप सभी उल्लू बन गए। मुझे माफ कर दीजिए। लोगों के मेरे पास बधाई के मैसेज आने लगे थे। इसलिए मुझे लगा कि मुझे लोगों को सच बता देना चाहिए। सच ये है कि मेरी शादी नहीं हो रही है। मैं अभी शादी नहीं करने वाली हूं क्योंकि मैं अभी खुद बच्ची हूं। रिलैक्स रहो।”

कौन है अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड?

फेमस सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा काफी लंबे समय से आकाश सनसनवाल नाम के युवक को डेट कर रहे हैं। अंजलि अरोड़ा की तरह आकाश भी एक सोशल मीडिया स्टार है आकाश की भी सोशल मीडिया पर बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अंजलि अरोड़ा की तरह आकाश को भी सोशल मीडिया पर आज के समय में हजारों की संख्या में लोग फॉलो कर रहे हैं।

Read More-8 साल तक चली फिल्म की शूटिंग, अब इस दिन आ रही प्रियंका चोपड़ा की टाइगर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img