अनिल कपूर की मां का हुआ निधन, शोक में डूबा कपूर परिवार

Anil Kapoor Mother Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनिल कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।‌सोनम कपूर की दादी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। ये खबर सुनते ही पूरा कपूर खानदान सोनम के घर पहुंचा है। एक्टर अनिल कपूर और फिल्म मेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। 90 साल की सोनम कपूर की दादी काफी समय से बीमार चल रही।

मां के निधन से टूटे बोनी कपूर

अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। मां निर्मल कपूर के निधन से बोनी कपूर टूट गए हैं. फिल्म मेकर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत मां को याद करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया और लिखा कि उन्होंने फुल और जॉयफुल जिंदगी जी है। बोनी ने आगे लिखा है कि वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सुरिंदर कपूर से हुई थी निर्मल कपूर की शादी

दिवंगत निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी निर्मल कपूर, कपूर परिवार की मुखिया थीं। 2011 में सुरिंदर कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इंडस्ट्री में निर्मल कपूर का काफी सम्मान था और सालों से उन्हें अक्सर कपूर परिवार के फंक्शंस में देखा जाता था. उनके चार बच्चे हैं। बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह है।

Read More-कौन है सीमा हैदर का फेवरेट भारतीय क्रिकेटर? सचिन नहीं बल्कि इस स्टार का लिया नाम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img