भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच अमिताभ बच्चन को पोस्ट करना पड़ा भारी, भड़के लोग, कहा- ‘इनका अलग ही युद्ध चल रहा है…’

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इंडियन आर्मी पाकिस्तान की तरफ से लगातार कायराना हरकतों का माकूल जवाब दे रही है। वहीं इसी बीच बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है जिससे लोग नाराजगी जता रहे हैं।

अमिताभ बच्चन को पोस्ट करना पड़ा भारी

जहां पूरा देश इंडियन आर्मी की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ा रहा है तो वही अमिताभ बच्चन 18 दिनों में 18 ट्वीट कर डाले लेकिन एक भी ट्वीट उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं किया और ना ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर कोई प्रतिक्रिया दी। अमिताभ बच्चन अपनी हर ट्वीट में उस ट्वीट का नंबर जरुर डाल देते हैं उसके बाद वह अपने मन की बात लिखते हैं। लेकिन पिछले 18 दिनों से वो सिर्फ ट्वीट का नंबर डालकर छोड़ देते हैं। आखरी बार अमिताभ बच्चन ने 22 अप्रैल को ट्वीट किया था जिसमें लिखा था,’वो 22 अप्रैल को किया था. इसमें अमिताभ ने लिखा था – ‘द साइलेंट एक्स क्रोमोसोम…डिसाइडिंग द ब्रेन….’।Operation Sindoor के बाद अमिताभ बच्चन को पोस्ट करना पड़ा महंगा, नेटिजंस बोले- कोई इनसे फोन छीन लो

यूजर्स कर रहे ट्रोल

अमिताभ बच्चन की ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई कौन से कोड सीक्रेट रोज रात को शेयर कर रहे हो।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा,’इनका अलग ही युद्ध चल रहा है।’ एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘हमारे सैनिक देश के लिए लड़ रहे हैं कुछ तो बोल दीजिए देश के लिए।’ एक यूजर ने लिखा,’आप या तो देश के बारे में आज लिख दीजिए या फिर इतिहास आपके बारे में बहुत बुरा कहेगा।’

Read More-पाकिस्तान ने विश्व बैंक के आगे फैलाए हाथ, वर्ल्ड बैंक ने मदद से झाड़ा पल्ला, कहा-‘हम कुछ नहीं कर सकते’

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img