Thursday, January 22, 2026

जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, सुपरस्टार को गले लगाकर फूट- फूटकर रोई पत्नी, सामने आया वीडियो

Allu Arjun News: साउथ सुपरस्टार और पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिया होने के बाद अल्लू अर्जुन घर पहुंच गए हैं। जय सरिया होने के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। अल्लू अर्जुन को आज सुबह जमानत पर जेल से रिहा किया गया है। जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें अल्लू अर्जुन अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए दिख रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के गले लगा कर रोई पत्नी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जैसे ही घर पहुंचे तो उनकी पत्नी और बच्चे भावुक हो गए इस दौरान उनकी पत्नी ने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया और वह फूट-फूट कर रोने लगी। इस वीडियो को खुद केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अल्लू अर्जुन को कल ही जमानत मिल गई थी लेकिन उनकी जेल से रिहाई नहीं हुई थी आज सुबह 7 पुष्पा एक्टर जेल से बाहर आ गए हैं।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रेल मंत्री ने जताई थी नाराजगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के मामले पर अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर तेलंगाना सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का कोई सम्मान नहीं करती है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है।उन्होंने लिखा- ये मामला राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का था, लेकिन अब उस दोष को हटाने के लिए वो इस तरह के पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं। वही मीका सिंह से लेकर रवि किशन भी सपोर्ट में उतरे थे।

Read More-न्यायिक हिरासत में भेजे गए अल्लू अर्जुन, हुई 14 दिन की जेल

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img