Wednesday, December 24, 2025

अल्लू अर्जुन ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, FIR को रद्द कराने की लगाई गुहार

Allu Arjun: 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज हुई है लेकिन 4 दिसंबर को हैदराबाद में थिएटर में पुष्पा 2 फिल्म का प्रीमियम रखा गया था जहां पर हजारों की संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे। लेकिन अचानक अल्लू अर्जुन फेमस अदाकारा रश्मिका मंदाना के साथ बिना किसी सूचना में पहुंच गए थे जिस कारण अचानक अल्लू अर्जुन के आने से भीड़ भारी संख्या में बढ़ गई थी। भीड़ में एकदम घुटने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद अल्लू अर्जुन पर एफआईआर हो गई है और अल्लू अर्जुन ने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

हाई कोर्ट पहुंचे अल्लू अर्जुन!

पुष्पा 2 के प्रीमियर में महिला की मौत के मामले में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट में हाई कोर्ट का सहारा लिया है। अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट से मदद की गुहार लगाई है। अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत के मामले में दर्ज कराई गई FIR को खारिज करने की मांग की है। इसी के साथ कानूनी कार्रवाई पर रोक लगाने की भी गुहार लगाई है। तेलंगाना हाई कोर्ट इस मामले पर सुनवाई कर सकता है।

महिला की मौत पर जताया था दुख

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के प्रीमियर में महिला की मौत पर दुख भी जताया था और मृत महिला के परिवार को आर्थिक मदद का भी ऐलान किया था। अल्लू अर्जुन ने महिला के परिवार को 25 लख रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है। लेकिन इसके बाद भी अल्लू अर्जुन के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म काफी ज्यादा हिट हो रही है।

Read More-सोनाली बेंद्रे के साथ अफेयर की खबरों पर शाहिद अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले- ‘अब मैं नाना बन गया हूं’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img