Thursday, December 25, 2025

जहीर से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस को दी गुड न्यूज, खुद शेयर किया पोस्ट

Sonakshi Sinha New Movie: बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) ने अभी हाल ही में जहीर इकबाल(Zaheer Iqbal) के साथ शादी की है। सोनाक्षी और जहीर की 23 जून 2024 को कोर्ट मैरिज हुई है। वही शादी के कुछ दिनों बाद ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने फैंस को बहुत बड़ी गुड न्यूज़ दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपने काम पर फोकस करना शुरू कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसके बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस के साथ अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

शादी के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बीते दिन देर शाम अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा के हाथ में जलती मशाल और चेहरे पर खौफ नजर आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है,”इंदिरा भूतों में विश्वास नहीं करना चाहती, लेकिन काकुड़ा उसके लिए बहुत पर्सनल होने वाला है…’ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।” आपको बता दे सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द अपनी नई फिल्म ‘काकुडा’ में नजर आने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

कब रिलीज होगी सोनाक्षी की फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। सोनाक्षी की नई फिल्म ‘काकुडा’ ओटीटी पर 12 जुलाई को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रितेश देशमुख, साकिब सलीम नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत ‘दबंग’ फिल्म से की थी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ नजर आई थी।

Read More-हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, फैंस से की दुआ करने की अपील कहा- ‘मैं तीसरी स्टेज पर हूं…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img