गोविंदा-कोमल रानी के बीच क्या चल रहा? सुनीता आहूजा के एक बयान ने फिर बढ़ाई चर्चा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने इंसानों और पालतू जानवरों के बीच तुलना करते हुए कहा कि जानवरों से मिलने वाला प्यार ज्यादा भरोसेमंद होता है। सुनीता ने अपने पेट डॉग विंटर का जिक्र करते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा छोड़ने एयरपोर्ट तक आता है। इसी बातचीत में उन्होंने कहा कि इंसानों को कितना भी प्यार दे दो, वे धोखा दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से जानवरों से प्यार करने की बात कही और इंसानों को ‘धोखेबाज’ बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया।

गोविंदा और कोमल रानी के साथ आने के बाद चर्चा तेज

सुनीता का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में गोविंदा को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में एक्ट्रेस और उनकी कथित को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। दोनों ने वहां भगवान गणेश के दर्शन किए और आरती में भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि सुनीता भी उसी दिन इससे पहले लालबागचा राजा के दर्शन कर चुकी थीं। गोविंदा और कोमल के एक साथ नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि, सुनीता ने एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान न तो गोविंदा और न ही कोमल रानी का नाम लिया।

तलाक और ‘शुगर डैडी’ वाले बयान से भी सुर्खियों में रही हैं सुनीता

गोविंदा और सुनीता की निजी जिंदगी को लेकर पहले भी कई बार खबरें सामने आती रही हैं। गणपति सेलिब्रेशन के दौरान दोनों के अलग-अलग नजर आने की भी चर्चा हुई थी। इससे पहले सुनीता को अपने बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। बाद में गोविंदा के मैनेजर की ओर से बताया गया था कि सुनीता ने तलाक से जुड़ी याचिका वापस लेने के लिए अदालत का रुख किया था। वहीं, गोविंदा के कोमल रानी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने पर सुनीता पहले उन्हें ‘शुगर डैडी’ भी कह चुकी हैं। गोविंदा और कोमल रानी फिल्म ‘रूपा’ में साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल सुनीता के नए बयान का सीधा संबंध गोविंदा या कोमल से है या नहीं, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है।

Read more-सलवार उतारने की कोशिश पर हाई कोर्ट के फैसले से SC नाराज, CJI बोले- ‘आरोपी को सुने बिना…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img