Tuesday, December 30, 2025

युवराज सिंह के चेले ने IPL 2024 में मचाया गदर, गेंदबाज भी खाते है खौफ

IPL 2024: पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। क्योंकि आईपीएल 2024 में सभी खिलाड़ी अपने खतरनाक प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में युवराज सिंह के शिष्य की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। क्योंकि इस बल्लेबाज ने अपने बल्लेबाजी से आईपीएल में सभी गेंदबाजों के मन में डर पैदा कर दिया है।

आईपीएल में धमाल मचा रहे अभिषेक शर्मा

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद इस समय अपने दमदार प्रदर्शन के कारण टॉप पर बनी हुई है। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा गेम चेंजर साबित हुए हैं। क्योंकि अभिषेक शर्मा आईपीएल 2024 में बहुत ही खतरनाक स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। कम से कम 50 गेम खेल चुके बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं। क्योंकि अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2024 में अभी तक 217.56 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं। इसके साथ अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 16 गेंद में अर्द्ध शतक जड़ा था। जो अभी तक आईपीएल 2024 में सबसे तेज फिफ्टी है।

युवराज सिंह को गुरु मानते हैं अभिषेक शर्मा

आपको बता दे कि अभिषेक शर्मा 23 साल की उम्र में ही सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को अपना गुरु मानते हैं। युवराज सिंह से अभिषेक शर्मा ने बहुत कुछ सीखा है। अभिषेक शर्मा मैदान पर बिल्कुल युवराज सिंह की तरह ही बल्लेबाजी करते हैं। अभी तक सिर्फ चार मैच खेलकर ही अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रसन्न किया है।

Read More-फैंस की आलोचनाओं के बीच भगवान सोमनाथ की शरण में पहुंचे Hardik Pandya, मंदिर में की पूजा अर्चना

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img