साल 2011 वर्ल्ड कप के 14 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए युवराज सिंह, कहा ‘वो रात हम कभी नहीं भूल सकते…’

Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2011 में 28 साल बाद विश्व विजेता बनी थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप साल 2011 जीता था। आज वनडे विश्व कप 2011 के खिताब को जीते हुए 14 साल पूरे हो चुके हैं। वनडे विश्व कप के 14 साल पूरे होने पर टीम इंडिया के पूर्व ऑल राउंडर युवराज सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

युवराज सिंह को याद आया 2011 का विश्व कप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साल 2011 के विश्व कप को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है जिसमें युवराज सिंह ने लिखा “2 अप्रैल 2011- वो रात हमने करोड़ों लोगों के लिए किया…और एक आदमी के लिए जिसने लगभग दो दशकों तक अपने कंधें पर इंडियन क्रिकेट को लेकर चला था। वो वर्ल्ड कप सिर्फ एक जीत नहीं थी। यह एक लिजेंड को धन्यवाद था। हम सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देख बड़े हुए थे। उस रात, हम खेले ताकि उन्हें वो पल दे सके जो वह डिजर्व करते हैं। 14 साल बाद, भारत की जीत अभी भी मेरे रोंगटे खड़ी कर देती हैं। यह रात हम कभी नहीं भूलेंगे।”

आज के ही दिन चैंपियन बना था भारत

साल 2011 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे जहां पर साल 2011 का विश्व कप का मुकाबला 2 अप्रैल को खेला गया था। जहां पर टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से हुआ था जिसके बाद भारत ने श्रीलंका को हराकर साल 2011 का वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला जीता था और भारतीय टीम 28 साल बाद विश्व विजेता बना था।

Read More-केएल राहुल के बाद संजीव गोयनका के गुस्से का शिकार हुए ऋषभ पंत? पंजाब के खिलाफ हार के बाद कप्तान को लगाई फटकार

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img