बेंगलुरु भगदड़ के बाद विराट कोहली की होगी गिरफ्तारी? पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 18 साल की आईपीएल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी थी। इसके बाद आरसीबी ने विक्ट्री परेड निकाली थी और 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का आयोजन रखा गया था जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई। बेंगलुरु भगदड़ हादसे को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विराट कोहली के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी बेंगलुरु भगदड़ मामले को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। विराट कोहली के खिलाफ बेंगलुरु हादसे को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में विराट कोहली के खिलाफ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत को लेकर पुलिस ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है। पुलिस ने स्पष्टीकरण में कहा कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा। इस मामले की जांच चल रही है।

कई लोगों की हुई गिरफ्तारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जश्न के आयोजन के दौरान स्टेडियम के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। इस मामले को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है और आरसीबी फ्रेंचाइजी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।

Read More-‘हमने सच्चे फैंस खो दिए…’ बेंगलुरु भगदड़ में हुई मौतों पर भावुक हुए विराट कोहली, जताया दुख

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img