Wednesday, February 4, 2026

MS Dhoni पर क्यों गुस्सा रहते हैं युवराज सिंह के पिता? हैरान कर देगी वजह

Yograj Singh on Ms Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज है महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन भी बनाया था। जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं और उन्होंने काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी की है। लेकिन आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी से बहुत ही ज्यादा नफरत करते हैं एक बार फिर से योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर तीखा बयान दिया है।

धोनी पर भड़के युवराज सिंह के पिता

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है। युवराज सिंह के पिता युगराज सिंह ने कहा “मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया है, वह अब सामने आ रहा है। इसे जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं की हैं पहला, मैंने कभी किसी को माफ नहीं किया जिसने मेरे साथ गलत किया है और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी उन्हें गले नहीं लगाया, चाहे वे मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे।”

धोनी से क्यों नफरत करते हैं युवराज के पिता

यह पहली बार नहीं है जब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर तीखा बयान दिया हो। इससे पहले भी कई बार वह महेंद्र सिंह धोनी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर युवराज सिंह का करियर तबाह करने का भी आरोप लगाया है। इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी को लेकर युवराज सिंह के पिता के दिल में इतनी नफरत है।

Read More-IPL 2025 से पहले हुआ बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़ बने इस टीम के हेड कोच

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img