Saturday, February 14, 2026

क्या है थाला फॉर ए रीजन? महेंद्र सिंह धोनी ने खुद दिया बड़ा बयान

Ms Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई से पुराना नाता रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आए हैं और वह चेन्नई के कप्तान भी रह चुके हैं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस महेंद्र सिंह धोनी को थाला फॉर ए रीजन के नाम से भी पुकारते हैं। आपने भी सोशल मीडिया या अन्य कहीं पर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को थाला फॉर ए रीजन कहते हुए जरुर सुना होगा। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने खुद थाला फॉर ए रीजन पर अपना रिएक्शन दिया है जहां पर महेंद्र सिंह धोनी ने इसके पीछे का माजरा बताया है।

धोनी ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी से एक इवेंट के दौरान थाला फॉर ए रीजन को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा “मुझे पता है, लेकिन मुझे इसके पीछे की वजह नहीं पता। मुझे नहीं पता कि यह फनी है या फिर मेरी टांग खींचने के लिए है या फिर यह एक मजाक है या यह मीम है, जो भी है, लेकिन मेरे फैंस ने इसे कुछ ऐसा बना दिया जो मेरे पक्ष में जाता है। मेरे फैंस शानदार हैं।”

आईपीएल 2025 खेलेंगे धोनी

पिछले कुछ समय से लगातार आईपीएल 2025 खेलने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी का नाम चर्चा में आ रहा था जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने पर अपना बयान दिया था जहां पर महेंद्र सिंह धोनी ने बताया था कि वह अगला सीजन खेल सकते हैं हालांकि अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2025 के खेलने की संभावना है।

Read More-बाबर आजम के बाद पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, कोच ने पद से दिया इस्तीफा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img