एयरपोर्ट पर विराट कोहली का फूटा पैपराजी पर गुस्सा, पत्नी और बच्चों की फोटो खींचने से किया मना

Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं। अभी हाल ही में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ विदेश रवाना हुए हैं। इस दौरान विराट कोहली को एयरपोर्ट पर फैमिली के साथ स्पाॅट किया गया है। लेकिन इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली पैपराजी पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं।

पैपराजी पर भड़के विराट कोहली

बीते शनिवार को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया है। इस दौरान विराट कोहली पैप्ज पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट कोहली अपना सामान निकलते हुए फेफड़ा जी का ध्यान भटकाते दिख रहे हैं। वह बच्चों की फोटो खींचने से मना करते हुए कहते हैं कि,’उधर कैमरा नहीं करने का।’ विराट कोहली अनुष्का शर्मा और बच्चों की फोटो खींचने के लिए मना करते हैं।

एक ऐड के लिए इंडिया लौटी थी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के विदेश में शिफ्ट होने के काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। क्योंकि अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे अकाय कोहली को लंदन में जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा ज्यादातर लंदन में ही रहती हैं। अभी हाल ही में अनुष्का शर्मा इंडिया एक एड के लिए आई थी। अब एक बार फिर से पति विराट कोहली के साथ विदेश रवाना हो गई हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपने दोनों बच्चों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

Read More-फिजियो बने बाबर आजम! मैदान पर ही शाहीन अफरीदी का करने लगे इलाज, देखें वीडियो

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img