IPL का आखरी सीजन खेल रहे ये 5 खिलाड़ी! टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ले सकते हैं संन्यास

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी ने चेन्नई की कप्तानी भी छोड़ दी है। लेकिन इस बार आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। उम्र को देखते हुए आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

309
dhoni and kartik

IPL 2024: आईपीएल 2024 में कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। आईपीएल 2024 में कुछ खिलाड़ियों ने अपना पहला मैच खेला है और अपने पहले ही मैच में तहलका मचा दिया है। तो कुछ खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2024 का सीजन आखिरी होने वाला है। आज आपको हम इस आर्टिकल में पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल है। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी ने चेन्नई की कप्तानी भी छोड़ दी है। लेकिन इस बार आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। उम्र को देखते हुए आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद वह रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

2. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। आईपीएल 2024 से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बताया था कि यह उनका आखिरी सीजन होने वाला है। आईपीएल 2024 के इस सीजन के बाद दिनेश कार्तिक संन्यास का ऐलान कर देंगे। दिनेश कार्तिक 39 साल के हैं लेकिन वह अब आईपीएल 2025 का हिस्सा नहीं बनेंगे।

3. फाफ डु प्लेसिस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लिए भी आईपीएल 2024 का सीजन आखिरी साबित हो सकता है। क्योंकि फाफ डु प्लेसिस 40 साल के हैं। अभी तक आईपीएल 2024 में फालतू प्लेस बल्ले से शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिस कारण आईपीएल 2025 में फाफ डु प्लेसिस का शामिल होना मुश्किल नजर आ रहा है।

4. पीयूष चावला

मुंबई इंडियंस के लेग स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला की उम्र 35 साल है लेकिन वह फिटनेस के कारण आईपीएल 2025 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। आईपीएल 2024 पीयूष चावला के लिए आखिरी सीजन साबित हो सकता है। पीयूष चावला अपनी शानदार गेंदबाजी से आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे।

5. शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 38 साल के हैं लेकिन काफी लंबे समय से शिखर धवन टीम इंडिया से ड्रॉप चल रहे हैं। आईपीएल 2025 तक शिखर धवन 39 साल की हो जाएंगे। जिस कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2024 शिखर धवन का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है।

Read More-फैंस की आलोचनाओं के बीच भगवान सोमनाथ की शरण में पहुंचे Hardik Pandya, मंदिर में की पूजा अर्चना