इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, गिल बने कप्तान, इन 18 खिलाड़ियों को मिली जगह

Ind vs Eng Test Series: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिस कारण भारतीय टीम के नए कप्तान पर पेंच फंसा हुआ था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान भी मिल गया है।

बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया का ऐलान

आईपीएल 2025 अब खत्म होने वाला है जिसके बाद अब भारतीय टीम की निगाहें इंग्लैंड दौरे पर हैं। आज 24 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें बीसीसीआई 18 खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर भेजने वाला है। बीसीसीआई ने इस टेस्ट सीरीज में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को अवसर दिया है जहां पर कई सालों बाद टीम इंडिया में बल्लेबाज करुण नायर की वापसी हुई है।

गिल को बनाया कप्तान

रोहित शर्मा के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का चयन किया है शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान बन चुके हैं। वही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), ध्रुव ठाकुर (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, केएल राहुल, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीपयादव, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, करुण नायर, रविंद्र जडेजा।

READ MORE-किसी के नहीं होने से किसी को…’ रोहित-विराट के टेस्ट संन्यास पर ये क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर

Hot this week

प्राइवेसी या खतरा? WhatsApp के Username फीचर पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img