IPL 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सफल कप्तान माना जाता है क्योंकि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है। लेकिन इस बार आईपीएल के फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स और रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहुंच चुकी है। इसी के साथ श्रेयस अय्यर के पास आईपीएल में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
श्रेयस अय्यर बनाएंगे महा रिकॉर्ड!
श्रेयस अय्यर की कप्तानी का सफर बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि श्रेयस अय्यर ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने कप्तानी में आईपीएल का खिताब जिताया था जिसके बाद श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तानी कर रहे हैं और पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया है अगर पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में विजेता बन जाती है। तो ये श्रेयस अय्यर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। इसी के साथ श्रेयस अय्यर किसी दो टीम को आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। अभी तक आईपीएल के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है।
तीन टीमों को फाइनल खिला चुके अय्यर
साल 2020 के आईपीएल सीजन में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे थे जहां पर दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी जिसके बाद उन्होंने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तानी करते हुए टाइटल जिताया था। उसके बाद पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंचाया है।
Read More-8 साल बाद हुई टीम इंडिया में वापसी, अब इंग्लैंड में इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़ा दोहरा शतक