Saturday, January 17, 2026

दक्षिण अफ्रीका में आया संजू सैमसन का तूफान, लगातार दूसरा शतक जड़ रच दिया इतिहास

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है जहां पर टीम इंडिया को चार मैच की t20 सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ t20 सीरीज में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को ओपनिंग पर भेजा था। इसके बाद संजू सैमसन ने पहले टेस्ट मुकाबले में शतक लगाकर तहलका मचा दिया है और भारतीय टीम के लिए इतिहास रच दिया है।

संजू ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले किस मुकाबले की पहली पारी में संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार शतक लगाया है। संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले t20 में 50 गेंद में 107 रन की पारी खेली है। इस पारी के दौरान संजू सैमसन के बल्ले से 10 छक्के और 7 चौके निकले हैं। इस दौरान संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 214 का रहा है। संजू सैमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय t20 करियर का दूसरा शतक लगाया है।

संजू ने बनाया रिकॉर्ड

इससे पहले संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ t20 सीरीज की आखिरी t20 मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। जहां पर संजू सैमसंग ने 111 रन की पारी खेली थी। लेकिन लगातार दूसरा शतक लगाने के बाद संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए इतिहास रच चुके हैं। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय t20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन लगातार दो पारियों में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Read More-KL Rahul ने दी बड़ी खुशखबरी, पापा बनने वाले हैं भारतीय क्रिकेटर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img