Saturday, December 27, 2025

2019 में धोनी को रन आउट करना मार्टिन गुप्टिल को पड़ा भारी, बोले- ‘आज भी लोग मुझे…’

Martin Guptill On MS Dhoni Run Out: साल 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था। साल 2019 के वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे और उस समय टीम इंडिया का हिस्सा महेंद्र सिंह धोनी भी थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे। महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करने पर न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है।

मार्टिन गुप्टिल ने दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने इंटरव्यू के दौरान वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट पर बड़ा बयान दिया है। मार्टिन गुप्टिल ने बयान देते हुए कहा है कि “यह उन चीजों में से है जो उसे समय बहुत ही तेजी से घटित हुई। जब धोनी में शॉट खेला तब मुझे लगा की गेंद ऊपर से निकल जाएगी लेकिन मैंने देखा कि गेंद मेरे पास आ रही है। इसके बाद मैं तेजी से भागते हुए गेंद के पास जाकर थ्रो फेका। मेरे पास स्टंप पर करने का कोई मौका नहीं था लेकिन मैं भाग्यशाली था और गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी।”

पूरा भारत मुझे पसंद नहीं करता

मार्टिन गुप्टिल ने आगे इंटरव्यू में कहा है कि पूरा भारत आज भी मुझे बिल्कुल पसंद नहीं करता है। आज भी मुझे ढेर सारे नफरत भरे मैसेज भेजे जाते हैं। आपको बता दे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे जिस कारण भारतीय टीम 18 रन से हार गई थी। वह मैच महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ था जिसके बाद धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया था।

Read More-क्या फिर से Hardik Pandya ने की Mumbai Indians में वापसी? गुजरात ने जारी की रीटेंशन-रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img