मुंबई इंडियंस में आपसी अनबन! रोहित शर्मा को नहीं मिल रही तब्बजो?

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी इस समय रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में सिर्फ ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं रोहित शर्मा की कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा के कप्तानी के पद से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में आपसी अनबन हो गई है। रोहित शर्मा अब टीम के हीरो नहीं रहे हैं।

रोहित शर्मा को नहीं मिल रही तवज्जो?

आपको बता दे कि पिछले कुछ समय से देखा गया है कि मुंबई इंडियंस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बहुत ही कम पोस्ट शेयर कर रही है जबकि मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट पर कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर कई पोस्ट शेयर की जा रही है। जिस कारण लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस में कम तवज्जो दी जा रही है।

मुंबई टीम में चल रही अनबन?

रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था जबकि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया था। रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या के कप्तानी के तरीके से मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी नाराज है जिस कारण मुंबई इंडियन से टीम में आपसी अनबन चल रही है जिसका असर मुंबई टीम के प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है हालांकि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा है इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More –‘धोनी खुद अपनी इज्जत खो रहे हैं…’ इस दिग्गज ने चेन्नई के पूर्व कप्तान पर साधा निशाना

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img