होम ग्राउंड पर RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड, बन गई सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम

Royal challengers Bangalore: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं रजत पाटीदार की कप्तानी में कल 18 अप्रैल को आरसीबी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेला है जहां पर पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसी के घर में हराया है इसी के साथ आरसीबी के नाम आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

आरसीबी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब में 5 विकेट से हराया है और यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 46 वीं हार है। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल इतिहास में अपने होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। क्योंकि आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है दिल्ली कैपिटल 45 बार अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हार चुकी है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 46 बार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हर का सामना करना पड़ा है। जिस कारण आरसीबी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

पांच विकेट से जीता पंजाब

बेंगलुरु में कल देर रात तक बारिश होती रही जिस कारण आरसीबी और पंजाब के बीच मुकाबला देरी से शुरू हुआ और ओवर में कटौती करनी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच 14- 14 ओवर का मुकाबला खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 14 ओवर में 95 रन बनाए जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बना दिए और 5 विकेट से आरसीबी को होम ग्राउंड पर हरा दिया।

Read More-ऑटोग्राफ मांग रहे फैन पर आया महेंद्र सिंह धोनी को गुस्सा! कैप्टन कूल का वीडियो वायरल

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img