Wednesday, December 3, 2025

IPL 2025 से पहले RCB ने किया नए कप्तान का ऐलान, इस स्टार बल्लेबाज को मिली कमान

Royal Challengers Bangalore: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कई बड़े स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी रिटेन नहीं किया। आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज यश दयाल को रिटेन किया था। इसी बीच अचानक आरसीबी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। इस युवा खिलाड़ी को आरसीबी ने कप्तान घोषित किया है।

रजत पाटीदार बने आरसीबी के नए कप्तान

इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है क्योंकि बताया जा रहा है कि आरसीबी में अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार का चयन किया है। रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खुद रजत पाटीदार को कप्तान बनने की शुभकामनाएं दी हैं। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार आरसीबी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

ऐसा रहा रजत पाटीदार का करियर

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार ने आईपीएल 2024 के सीजन में आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। रजत पाटीदार अभी तक आईपीएल 2025 के 27 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 799 रन बनाए हैं। जबकि रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट मैच में भी अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर चुके हैं। रजत ने साल 2023 में भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच खेला था जिसमें उन्होंने 22 रन बनाए थे इसके अलावा रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने सिर्फ 63 रन ही बनाए हैं।

Read More-किराने की दुकान में बेचा जा रहा किंग कोहली का बल्ला, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img