MI vs DC मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल, दिल्ली ने BCCI से की जगह बदलने की मांग

MI vs DC: अभी तक आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में 3 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। क्योंकि शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने प्लेयर में जगह बना ली है इसके अलावा रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है वहीं पंजाब किंग्स भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। इसके बाद आज दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले पर सभी की निगाहें हैं लेकिन बारिश दिल्ली और मुंबई का मुकाबला बिगाड़ सकती है।

मुंबई और दिल्ली के मुकाबले में होगी बारिश!

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रखा गया है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज 21 में को मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके तहत मुंबई और दिल्ली का मुकाबला प्रभावित हो सकता है अगर मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीम को एक-एक अंक दे दिया जाएगा। जिससे दिल्ली को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि मुंबई के 15 अंक हो जाएंगे और दिल्ली के 14 और दोनों को अपना अगला मुकाबला पंजाब के खिलाफ मुंबई की जाती है तो दिल्ली को जीत के बाद भी प्ले ऑफ का टिकट नहीं मिल पाएगा।

दिल्ली की बड़ी मांग

बारिश की संभावना देखते हुए दिल्ली के मालिक ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मैच की जगह शिफ्ट करने की मांग की है जिसमें दिल्ली कैपिटल ने लिखा “मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और इस बात की प्रबल संभावना है कि खेल धुल जाएगा। जिस तरह से स्थिरता की तलाश में और लीग के हित में RCB बनाम SRH के बीच का खेल बेंगलुरु से बाहर स्थानांतरित किया गया है, उसी तरह मेरा अनुरोध है कि 21 मई का खेल भी किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि हम पिछले 6 दिनों से जानते हैं कि 21 तारीख को मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।”

Read More-IPL 2025 में लखनऊ के इस खिलाड़ी पर लगा बैन, अभिषेक शर्मा को भी BCCI ने सुनाई सजा, मैदान पर हुई थी बहस

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img