Wednesday, December 3, 2025

संन्यास के बाद भारत लौट आर अश्विन, चेन्नई में हुआ ग्रैंड वेलकम

R Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के महान स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में चयन किया गया था और वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे लेकिन अचानक टेस्ट सीरीज के बीच ही रविचंद्रन अश्विन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया से वापस घर लौट चुके हैं जहां पर चेन्नई में अश्विन का फैंस ने जोरदार स्वागत किया है।

आर अश्विन की हुई घर वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में तीसरा टेस्ट मैच खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेटर अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। संन्यास के बाद अब रविचंद्रन अश्विन बीच सीरीज में ही भारत लौट आए हैं। रविचंद्रन अश्विन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जहां पर रविचंद्रन अश्विन का स्वागत बड़े ही धूमधाम से हुआ है। फैंस ने भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम किया है। इंडिया आने के बाद रविचंद्रन अश्विन को फैंस का खूब प्यार मिला है।

रिटायरमेंट के बाद इमो

शनल हुए थे अश्विन

भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने जब अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की उसके बाद वह भावुक हो गए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास की जानकारी दी थी उसे दौरान उनके साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी थे और रोहित शर्मा के साथ अश्विन भी प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ही इमोशनल होते नजर आए थे जिसके बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो सामने आया था जहां पर सभी खिलाड़ियों ने अश्विन को विदाई दी थी।

Read More-ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद खुद टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे रोहित? हुआ बड़ा दावा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img