Sunday, January 25, 2026

आईपीएल में नहीं मिला कोई खरीददार, लोगों ने किया ट्रोल, छलका पृथ्वी शॉ का दर्द

Prithvi Shaw: एक समय ऐसा था जब टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम का उभरता हुआ सितारा माना जाता था। आते हैं पृथ्वी शॉ ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी लेकिन फिर अचानक पृथ्वी ऐसा भारतीय टीम से बाहर हो गए अब बाहर टीम इंडिया में काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं इसके अलावा आप पृथ्वी शॉ को डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मौका नहीं मिल रहा है। इस बार आईपीएल 2025 में पृथ्वी शॉ खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि उनको किसी भी टीम में नहीं खरीदा है जिसके बाद अब पृथ्वी शॉ का उनके क्रिकेट करियर को लेकर दर्द छलका है।

पृथ्वी शॉ का छलका दर्द

टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रोल किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया है जहां पर पृथ्वी शॉ ने कहा “जब मैं अक्सर बाहर देखा जाता हूं तो लोग कहते हैं कि मैं प्रैक्टिस नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैं मन ही मन सोचता हूं – यह मेरा जन्मदिन है, क्या मैं सेलिब्रेट नहीं कर सकता? मुझे आश्चर्य है कि मैंने क्या गलत किया है। मुझे पता है कि कब मैं कुछ गलत करता हूं। लेकिन अगर वह गलत नहीं तो उसे पॉजिटिव तरीके से दिखाया जाना चाहिए।”

नीलामी में अन सोल्ड रहे पृथ्वी शॉ

आईपीएल 2024 के सीजन में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे लेकिन आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली ने पृथ्वी शॉ को अलग कर दिया जिसके बाद नीलामी के दौरान पृथ्वी शाह पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई पृथ्वी शॉ को कोई भी आईपीएल की टीम खिलाना नहीं चाहती है। अगर हम पृथ्वी शॉ के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वह कई साल से लगातार भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं|

Read More-RCB से अलग होने के बाद इमोशनल हुए मोहम्मद सिराज, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img