Monday, December 22, 2025

मुंबई ने उठाई रणजी ट्रॉफी, फाइनल में विदर्भ को हराकर बनी चैम्पियन

Ranji Trophy Final: भारत का घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2024 का टूर्नामेंट काफी दिनों से चल रहा था l रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हरा दिया है। विदर्भ को हराकर मुंबई रणजी ट्रॉफी की विजेता बन गई है।

मुंबई के बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

पहली पारी में मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद पहले ही पारी में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विदर्भ को 105 रनों पर रोक दिया। फिर दूसरी पारी में मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 418 रनों का बहुत बड़ा स्कोर बना दिया। इस दौरान दूसरी पारी में मुंबई की तरफ से सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने 136 रन बनाकर शानदार शतक लगाया तो वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

मुंबई ने जीता फाइनल मैच

538 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई के खिलाफ विदर्भ 368 रन पर ऑल आउट हो गई। जिस कारण मुंबई ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 169 रनों से अपने नाम कर लिया है और रणजी ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम मुंबई बन गई है। इसके बाद शतक लगाने वाले मुशीर खान को रणजी ट्रॉफी के फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

Read More-Hardik Pandya ने फिर से 2 साल बाद पहनी मुंबई की जर्सी, वायरल हो रही कप्तान की तस्वीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img