Thursday, December 4, 2025

मुंबई ने नहीं छोड़ा रोहित का साथ, लेकिन हार्दिक फिर बने कप्तान, इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन

Mumbai Indians Retention: मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी क्योंकि खबरें चल रही थी कि मुंबई इंडियंस अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को इस बार रिलीज कर देगी। लेकिन बीते दिन 31 अक्टूबर को आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 में इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल है।

मुंबई में इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

हाल ही में मुंबई इंडियंस ने इन पांच खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया है। मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह है जिसके बाद हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। इसके अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अगले सीजन में भी मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई टीम का हिस्सा बने रहेंगे। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा पर भी मुंबई इंडियंस ने भरोसा जताया है।

कप्तान का किया ऐलान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में एक चौंकाने वाला फैसला लिया था जहां पर मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है आईपीएल 2025 में भी हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तानी करेंगे।

Read More-मैक्सवेल की इस हरकत पर नाराज हुए कोहली, जिगरी दोस्त को ही इंस्टाग्राम पर कर दिया ब्लॉक

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img