Saturday, December 20, 2025

साक्षी के साथ पहाड़ी गाने पर एमएस धोनी ने किया धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल से संन्यास के बाद अब अपनी पर्सनल लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पर वह अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

धोनी ने किया डांस

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी पहाड़ी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और कई अन्य लोग गढ़वाली नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

आईपीएल 2025 खेलेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट में फिर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। क्योंकि आईपीएल 2024 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के अगले सीजन के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर वापस कर लिया है। जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी अगले साल फिर से चेन्नई की जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे।

Read More-जिगरी दोस्त से मिलने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, हालत ऐसी की कुर्सी से उठने में भी हो रही दिक्कत

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img