ऑटोग्राफ मांग रहे फैन पर आया महेंद्र सिंह धोनी को गुस्सा! कैप्टन कूल का वीडियो वायरल

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं जिस कारण क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल के नाम से भी मशहूर है बहुत ही कम बार ऐसा देखा गया है जहां पर महेंद्र सिंह धोनी गुस्सा करते हुए नजर आए हो। लेकिन सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी फैन की डिमांड पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैन की इस हरकत पर भड़के धोनी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे होते हैं। इस दौरान एक फैन महेंद्र सिंह धोनी से दोबारा ऑटोग्राफ मांगता है जिससे महेंद्र सिंह धोनी हल्का गुस्सा करते हुए नजर आते हैं और उसे बोलते हैं कि “मैं आ रहा हूं उस साइड, आ जाऊंगा… ये तुम्हारा दूसरा ऑटोग्राफ है।” इसके बाद धोनी का गुस्से वाला यह वीडियो काफी वायरल हो जाता है।

चेन्नई के कप्तान फिर बने धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में 43 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड कर रहे थे लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई के कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चली गई है। जहां पर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन आईपीएल 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन बिल्कुल खराब रहा है और वह आईपीएल 2025 की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई है।

Read More-लाइव मैच में अभिषेक शर्मा की तलाशी लेने लगे सूर्यकुमार यादव, फैंस भी रह गए हैरान

Hot this week

योगी के लिए ऐसी दीवानगी! 301 लीटर की भारी-भरकम कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान...

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img