Wednesday, December 3, 2025

रोहित पर दांव खेलने के लिए तैयार है लखनऊ सुपर जायंट्स? फील्डिंग कोच ने दिया जवाब

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ख़बरें हैं कि रोहित शर्मा इस बार मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं। क्योंकि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की राहें अलग हो सकती हैं। इसके साथ आगे यह भी बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी खरीदने की होड़ में लगी हुई है। इसी बीच इन खबरों को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने बड़ा खुलासा किया है।

जोंटी रोड्स ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में जब लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के फील्डिंग कोच जोंटी रोड से रोहित शर्मा को घर जितने को लेकर सवाल किए गए तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा “रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है और वे कई खिताब जीत चुके हैं। रोहित को हर टीम खरीदना चाहेगी। मैं मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के कप्तान बदलने के मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता हूं। लेकिन अगर वे कहीं जाना चाहेंगे तो मुंबई आसानी से नहीं छोड़ेगी। मैंने रोहित और मुंबई के साथ काम किया है। वे दबाव की स्थिति को आसानी से संभाल लेते हैं और काफी शांत भी रहते हैं।”

रोहित को रिलीज करेगी मुंबई?

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस टीम में अनबन देखने को मिली है जिसके बाद अब खबरें आई है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में रहना नहीं चाहते हैं। जिस कारण मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनने वाले कप्तान रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं और मुंबई इंडियंस उन्हे रिलीज कर सकती है। हालांकि अभी तक इन खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। क्योंकि रोहित शर्मा या मुंबई इंडियंस ने कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Read More-किसानों से मिलने शंभू बॉर्डर पर पहुंची विनेश फोगाट,कहा-‘हर कोई मजबूरी में आंदोलन करता है’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img