मुंबई की हार से टूटा हार्दिक पांड्या का दिल, फिर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने संभाला, देखें वीडियो

MI vs PBKS: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। इसके बाद बीते दिन आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आमना सामना दूसरे क्वालीफायर मैच में हुआ है। लेकिन पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस का सपना तोड़ दिया है मुंबई इंडियंस हार के साथ फाइनल की रेस से बाहर हो गई है मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से टूट गए हैं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस हार्दिक पांड्या को संभालते नजर आए हैं।

मुंबई की हार से हार्दिक पांड्या हुए दुखी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में श्रेयस अय्यर के कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया मुंबई इंडियंस की हार के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है और मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने का सपना टूट गया। पंजाब किंग्स की जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश नजर आए और वह दुखी होकर मैदान पर बैठ गए इसके बाद पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस उनके पास आते हैं और कंधा सहलाते हुए उन्हें संभालते हैं।

पांच विकेट से जीती पंजाब

आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था लेकिन दूसरे क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार वापसी की है मुंबई के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की है इसी के साथ मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है आईपीएल 2025 के फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का सामना रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है।

Read More-श्रेयस के तूफान से उड़ी मुंबई इंडियंस, जीत के साथ IPL 2025 के फाइनल में पहुंची पंजाब किंग

Hot this week

अलका लांबा का बड़ा दावा, कहा- आज संसद में होतीं 180 महिलाएं, अगर 2024 में…

महिला आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक...

नींद की गोली से शुरू हुई मौत की कहानी: कानपुर में पिता बना हैवान, दो मासूमों की हत्या

Kanpur News: कानपुर के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img