अचानक World Cup 2023 से बाहर हुए Hardik Pandya, इस खिलाड़ी को किया गया टीम इंडिया में शामिल

World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम की तरफ से तीन मैचों से बाहर कर दिया गया था। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह पर इस खिलाड़ी को अचानक टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है।

विश्व कप 2023 से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

आपको बता दें कि भारतीय टीम के खतरनाक खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के विश्व कप 2023 के टूर्नामेंट से बाहर को जाने पर भारतीय फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की तरफ से छठे नंबर पर एक बल्लेबाज के रूप में उतरते थे इसके अलावा वह भारतीय टीम को एक छठे गेंदबाज के रूप में भी मदद करते थे।

प्रसिद्ध कृष्णा को मिला टीम इंडिया में मौका

आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय क्रिकेट में 27 साल के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है। हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा का यह पहला विश्व कप है। प्रसिद्ध कृष्ण के पास विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन वह पिछले कुछ मैचों में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा को कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने एशिया कप 2023 के टूर्नामेंट में मौका दिया था।

Read More-Team India के पेस अटैक का दीवाना हुआ दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज, तारीफ में कड़े कसीदे

Hot this week

बंगाल चुनाव में बड़ा दांव! BJP ने रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img