Saturday, January 24, 2026

IPL 2024: खत्म हुआ रोहित का राज, Hardik Pandya को बनाया गया मुंबई इंडियंस का नया कप्तान

Mumbai Indians New Captain: मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम कहा जाता है। पिछले कई सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस से फ्रेंचाइजी के एक फैसले ने सभी के होश उड़ा दिए। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा का राज खत्म हो गया है। क्योंकि आईपीएल 2024 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस को अब नया कप्तान मिल गया है।

हार्दिक बने मुंबई के नए कप्तान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या को दे दी गई है। अब आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा को अब मुंबई इंडियंस के कप्तानी के पद से हटा दिया गया है। रोहित शर्मा की जगह पर मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या को चुना गया है।

गुजरात को छोड़कर मुंबई में हार्दिक ने की थी वापसी

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 के लिए एक बार फिर से मुंबई इंडियंस का साथ थाम लिया था। इससे पहले हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के कप्तानी करते थे लेकिन आईपीएल 2024 के सीजन के लिए हार्दिक पांड्या ने गुजरात की कप्तानी छोड़ दी थी और वह फिर से मुंबई में आ गए थे जिसके बाद अब गुजरात के बाद हार्दिक पांड्या को मुंबई टीम की कमान दे दी गई है। अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनने वाले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने की तैयारी करने लगे हैं।

Read More-6 गेंद 4 विकेट… Kuldeep Yadav की गेंदबाजी के आगे नाचे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज, जन्मदिन पर रचा इतिहास

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img